Tuesday, August 18, 2015

प्रवासी कर्मचारी की पिटाई करते सऊदी नागरिक का विडियो वायरल

सऊदी अरब में सुरक्षा अधिकारियों ने एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस सऊदी नागरिक को एक विडियो में एक प्रवासी कर्मचारी को पीटते हुए देखा जा सकता है। ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

20 सेकेंड के इस विडियो में एक सऊदी नागरिक को एशियाई जैसे दिख रहे प्रवासी को बुरी तरह पीटते देखा जा सकता है। इंटरनेट पर वि़डियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सऊदी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।

सऊदी वेवबसाइट अल मरसद ने अल कासिम में पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया- सोशल मीडिया पर जो विडियो क्लिप दिख रहा है, जिसमें सऊदी व्यक्ति द्वारा प्रवासी को वित्तीय मुद्दे पर तकरार के बाद पीटते हुए देखा जा सकता है, पुलिस ने पिटाई करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। इस व्यक्ति के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई की गई है। उसे जांच आयोग को रेफर किया गया है। साथ ही सार्वजनिक अभियोजन चलेगा।

सोशल मीडिया पर कर्मचारी को पीटने के लिए सऊदी शख्स की जमकर आलोचना हो रही है। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि मतभेद का कोई भी कारण था, इसे मारपीट में नहीं बदलना चाहिए था।

कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है कि वि़डियो में दिख रहे एक अन्य शख्स परभी कार्रवाई की जानी चाहिए। ये शख्स कर्मचारी को पिटते देखता रहा लेकिन उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि प्रतिक्रियाएं देने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए पहले जांच के नतीजों का इंतज़ार किया जाना चाहिए।

देखें विडियो -

0 comments:

Post a Comment